अल्मोड़ा, अप्रैल 2 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में सम सेमेस्टर परीक्षाएं मई के दूसरे सप्ताह से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षाओं को समय पर और व्यवस्थित ढंग से कराने की तैयारियों में जुट गया है। कुल 32 हजार के करीब छात्र-छात्राएं इन परीक्षाओं में शामिल होंगे। एसएसजे विवि की ओर से विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के सभी रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। वहीं, विश्वविद्यालय अब सम सेमेस्टर परीक्षाओं को कराने की तैयारियों में लगा हुआ है। विवि प्रशासन के मुताबिक, मई दूसरे सप्ताह से परीक्षाएं प्रस्तावित की गई हैं। सबसे पहले स्नातक छठे और स्नातकोत्तर चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.