अल्मोड़ा, अप्रैल 21 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में प्री पीएचडी के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया 24 अप्रैल को होगी। विश्वविद्यालय के शोध व प्रसार निदेशालय प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने बताया कि चयनित छात्र काउंसिलिंग की तिथि को हिंदी विभाग में शुल्क जमा कर अपने से संबंधित विभागों में उपस्थित होंगे। बताया कि 11 बजे से संबंधित विभागों में काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। काउंसिलिंग से संबंधित जानकारी, निर्देशों और चयनित अभ्यर्थियों की सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ssju.ac.in में अपलोड कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...