अल्मोड़ा, जून 14 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर अकादमिक शोभा यात्रा की रिहर्सल हुई। कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने तैयारियों का जायजा लिया। शिक्षा संकाय में तैयारियों को लेकर सभी समितियों के संयोजकों और सदस्यों की बैठक लेकर निर्देश भी दिए। कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने आयोजन की तैयारियों की जानकारी दी। यहां दीक्षांत समारोह के संयोजक प्रो. डीके भट्ट, परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, प्रो. एके नवीन, प्रो. हरीश जोशी, प्रो. शेखर चन्द्र जोशी, डॉ. एचआर कौशल, प्रो. रिजवाना सिद्धिकी, कुलानुशासक डॉ. दीपक आदि रहे। यह भी पढ़ें- एसएसजे में दीक्षांत समारोह शोभा यात्रा की रिहर्सल हुई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...