एसएसजे में एक जुलाई से होंगे प्रवेश, 16 से चलेंगी कक्षाएं
बागेश्वर, जून 7 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में स्नातक पहले सेमेस्टर में प्रवेश की प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू होगी। 16 जुलाई से कक्षाओं का संचालन भी शुरू हो जाएगा। स्नातक तीसरे-पांचवे व स्नातकोत्तर पहले व तीसरे की कक्षाओं में 13 जुलाई से प्रवेश शुरू करने की तैयारी है। एसएसजे विवि में स्नातक पहले सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पंजीकरण समर्थ पोर्टल पर किए जा रहे हैं। इसकी अंतिम तिथि 20 मई रखी गई है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने प्रवेश व कक्षाओं के संचालन की तिथियां भी तय कर ली हैं। विवि के डीन अकादमिक डॉ. अनिल कुमार यादव ने आदेश जारी कर बताया कि एक जुलाई को सभी प्रवेश समितियों की बैठक की जाएगी। एक जुलाई से 13 जुलाई तक स्नातक पहले सेमेस्टर के प्रवेश होंगे। 14 व 15 जुलाई को छात्र अभिप्रेरण कार्यक्रम होगा। इसके बाद से कक्षाओं का संचालन श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.