एसएसजे को आखिरकार मिली एलएलबी की मान्यता
अल्मोड़ा, अगस्त 27 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में एलएलबी की मान्यता का नवीनीकरण बीसीआई ने आखिरकार कर दिया है। अब शीघ्र विधि विभाग में प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू होने की उम्मीद है। पहले मान्यता का नवीनीकरण नहीं होने से संचालन पर भी असमंजस बना हुआ था। एसएसजे पूरे कुमाऊं मंडल में एलएलबी का संचालन करने वाला पहला संस्थान हैं। यहां 1976 से ही एलएलबी की पढ़ाई शुरू हो गई थी, लेकिन इस बार आवेदन नहीं करने के कारण बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने मान्यता का नवीनीकरण ही नहीं किया। साथ ही पत्र भेजकर जल्द नवीनीकरण नहीं होने पर मान्यता रद्द करने की भी चेतावनी दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.