अल्मोड़ा, मई 22 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। एसएसजे विवि और फ्रेंच इंस्टीट्यूट ऑफ पांडिचेरी के बीच एमओयू हो गया है। एमओयू होने से दोनों संस्थानों के बीच ज्ञान का आदान प्रदान हो सकेगा और विभिन्न विषयों पर संस्थान साथ मिलकर अनुसंधान भी करेंगे। एसएसजे विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट और फ्रेंच इंस्टीट्यूट ऑफ पांडिचेरी के डॉ. जूलियन मलार्ड-एडम ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते से जैविक कीट प्रबंधन, जैव विविधता और संरक्षण अध्ययन, महत्वपूर्ण पौधों की प्रजातियों में कीट और रोग की गतिशीलता, स्थानिक वनस्पतियों आदि विषयों में अनुसंधान कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। में कीट-परजीवी अंतः क्रियाओं, मधुमक्खियों और संबंधित वनस्पतियों के बीच पारिस्थितिक संबंधों, वन्यजीव संरक्षण और प्रकृति-आधारित सतत विकास दृष्टिकोणों पर अध्ययन हो सकेंगे। यह भी...