अल्मोड़ा, अगस्त 22 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि और उत्तराखंड खेल विश्वविद्यालय के बीच जल्द ही एमओयू होगा। इसका लाभ दोनों विवि के छात्र-छात्राओं को खेल के क्षेत्र में मिलेगा। एसएसजे विवि के क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली खान ने गोलापार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में उत्तराखंड खेल विश्वविद्यालय के कुलपति अमित कुमार सिन्हा से मुलाकात की और दोनों विश्वविद्यालयों के बीच समझौते को लेकर चर्चा हुई। कुलपति अमित कुमार सिन्हा ने एमओयू के लिए लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इससे पहले एसएसजे के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट व खेल विश्वविद्यालय के कुलपति एमओयू को लेकर चर्चा कर चुके थे। जल्द ही दोनों विवि के बीच एमओयू में हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- एसएसजे और खेल विवि के बीच होगा एमओयू इसके अलावा क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली खान ने अमि...