कानपुर, मई 14 -- सिकंदरा, संवाददाता। अमराहट थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव में 33 केवी विद्युत उपकेंद्र में तैनात एक लाइनमैन की विभागीय लापरवाही के चलते दर्दनाक मौत हो गई। आरोप है कि सब-स्टेशन पर तैनात एसएसओ से नलकूप लाइन का शट डाउन मांगा था। उसने लाइन बंद करने की जानकारी दी। इसके बाद लाइनमैन के पोल पर चढ़ते ही वह करंट की चपेट में आकर नीचे आ गिरा। गंभीर हालत में साथी मेडिकल कालेज लाये, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव उपकेंद्र में रखकर मुआवजे की मांग जहां बिजली विभाग और पुलिस के अफसरों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन देर रात तक परिजन अपनी मांगो को लेकर अड़े रहे। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में सीढ़ी पर लाइनमैन का मिला शवजाफरपुर विद्युत उपकेंद्र में घटना जाफ...