भागलपुर, फरवरी 7 -- अकबरनगर संवाददाता द डिसाइडर क्रिकेट क्लब खेरैहिया की ओर से श्री राम गुलाम क्रीड़ा प्रांगण खेरैहिया में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। मैच का विधिवत उद्घाटन सुल्तानगंज उत्तरी क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य आशा जायसवाल, ओबीसी मोर्चा नवगछिया भाजपा के जिला अध्यक्ष अरुण मंडल, भागलपुर लोजपा के युवा अध्यक्ष मनीष और भाजपा अजगैबीनाथ धाम पूर्वी मंडल के अध्यक्ष पीयूष कुमार सिंह और मनोरंजन मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन मुकाबला एसएसएस पानीटंकी की टीम ने बसंतपुर इलेवन को हरा दिया। मुकेश कुमार को मैन ऑफ द मैच दिया गया। टूर्नामेंट के सफल संचालन में शिवम कुमार, मानव कुमार, अमित कुमार, मनीष कुमार ने भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.