एसएसएलएनटी में रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती
धनबाद, मई 10 -- धनबाद। एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय में शनिवार को रवींद्रनाथ टैगोर जयंती का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुदेव की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। प्राचार्य डॉ शर्मिला रानी ने उनके जीवन, व्यक्तित्व, कला व साहित्य के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरुदेव ने नोबेल पुरस्कार प्राप्त कर भारतीय संस्कृति को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई। छात्राओं ने रवींद्र संगीत, कविता पाठ, नृत्य एवं भाषण पेश किए। संचालन उत्कर्षा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो आकांक्षा शर्मा ने दिया। यह भी पढ़ें- डीएवी स्कूल में रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती मनी यह भी पढ़ें- एसआर डीएवी में साहित्यकार योगदान पर चर्चा यह भी पढ़ें- गुरुदेव ने भारतीय संस्कृति को दी नई दिशा: सोमनाथ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.