धनबाद, नवम्बर 29 -- धनबाद। एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में शुक्रवार को सशक्त नारी, सुरक्षित कल, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण हुआ। समाज कल्याण विभाग के कार्यक्रम में प्रोफेसर इंचार्ज प्रो विमल मिंज ने कहा कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य लड़कियों को जरूरी आत्मरक्षा कौशल और आत्मविश्वास प्रदान करना है। मुख्य अतिथि वरीय अधिवक्ता लोपा मुद्रा ने विभिन्न कानूनी जानकारी दी। कल्याण विभाग की कामिनी कुमारी और कराटे विशेषज्ञ सरिता देवी ने आत्मरक्षा की तकनीक के बारे में प्रशिक्षण दिया। डॉ शोभा सरिता के निर्देशन में डॉ प्रीति कुमारी और प्रो मनमीत कौर ने कार्यक्रम आयोजित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.