धनबाद, फरवरी 25 -- धनबाद। एसएसएलएनटी महिला कॉलेज की एनएसएस यूनिट वन की ओर छात्राओं ने मंगलवार को फाइलेरिया रोग उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया। छात्राओं ने हाथों में बैनर व पोस्टर लेकर जागरूकता रैली निकाल शहरवासियों को जागरूक किया। फाइलेरिया रोग का कारण व रोकथाम की जानकारी आमलोगों को दी। मौके पर प्रोफेसर इंचार्ज विमल मिंज, एनएसएस यूनिट वन प्रोग्राम ऑफिसर डॉ मोनालिसा साहा, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ सुजाता मिश्रा, डॉ धीरज मिश्रा, डॉ गोविंद महतो समेत अन्य सक्रिय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.