एसएसएलएनटी कॉलेज में स्वच्छ व सुरक्षित सागर अभियान
धनबाद, अक्टूबर 7 -- धनबाद। एसएसएलएनटी महिल कॉलेज बीएड विभाग की ओर से स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर 5.0 अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं को प्लास्टिक प्रदूषण, जल प्रदूषण, समुद्री कचरे तथा पर्यावरण पर उसके दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी दी गई। एनसीटीई के निर्देशानुसार यह आयोजित किया गया। विभागाध्यक्ष सुजाता मिश्रा, शिक्षिका नूतन कुमारी समेत अन्य ने स्वच्छ परिवेश बनाए रखने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का संदेश दिया। बीएड विभाग की इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरणीय चेतना, सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वच्छता के प्रति जागरूकता तथा सतत विकास की भावना विकसित करना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.