धनबाद, दिसम्बर 12 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता एसएसएलएनटी महिला कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग की 250 से अधिक छात्राओं की पढ़ाई पर संशय मंडरा रहा है। कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग में कार्यरत एकमात्र शिक्षक डॉ शोभा सरिता का तबादला पिछले दिनों विश्वविद्यालय के पीजी अर्थशास्त्र विभाग में कर दिया गया है। पीजी अर्थशास्त्र विभाग में तबादले के कारण एसएसएलएनटी कॉलेज का अर्थशास्त्र विभाग अब शिक्षक विहीन हो गया है। ऐसे में छात्राओं की चिंता बढ़ गई है। छात्राओं ने कहा कि शिक्षक नहीं रहने के कारण हमलोगों का इंटरनल टेस्ट कैसे होगा। इंटरनल परीक्षा का प्रश्नपत्र कौन बनाएगा। हमलोगों का अधूरा सिलेबस कैसे पूरा होगा। इसकी चिंता विश्वविद्यालय व कॉलेज प्रबंधन को भी नहीं है। विश्वविद्यालय व कॉलेज प्रबंधन अविलंब हमलोगों की पढ़ाई की वैकल्पिक व्यवस्था करे। बिना वैकल्पिक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.