धनबाद, अक्टूबर 5 -- शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में सोमवार को आग से बचाव व नियंत्रण को लेकर प्रशिक्षण सह जागरूकता शिविर लगाया गया। टाटा सिजुआ ग्रुप के सुरक्षा विभाग की फायर फाइटर टीम के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में आग की घटनाओं को रोकने, आपात स्थिति में सही निर्णय लेने तथा जान-माल की सुरक्षा के उपाय बताए गए। फायर फाइटर नितिन यादव व अमित यादव ने पानी से आग का तापमान कम करने, गीली बोरी या कंबल से ऑक्सीजन का संपर्क काटने, ज्वलनशील पदार्थ हटाकर आग फैलने से रोकने और फायर एक्सटिंग्विशर के सही इस्तेमाल की जानकारी दी। एलपीजी सिलेंडर की सुरक्षा व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। शिविर में करीब 400 छात्र-छात्राओं, शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों ने भाग लिया। मौके पर सिक्योरिटी गार्ड कुलदीप महतो, उप प्राचार्य रमेश प्रसाद, प्रो रमेश प्...