शाहजहांपुर, मई 16 -- शहर में चूड़ी वाली गली में रहने वाली और एसएसएमवी की छात्रा सिद्धिका अग्रवाल ने सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में पीसीएम स्ट्रीम से 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। सिद्धिका की सफलता पर परिवार और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। सिद्धिका ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान वह स्कूल के बाद रोजाना चार से पांच घंटे पढ़ाई करती थीं। छुट्टी के दिनों में पढ़ाई का समय बढ़ाकर सात से आठ घंटे कर देती थीं। हालांकि उन्होंने कहा कि मैथ्स में अपेक्षा से कुछ कम अंक मिले हैं। सिद्धिका का लक्ष्य आईआईटीयन बनना है। उन्होंने बताया कि रविवार को बरेली में आयोजित जेईई एडवांस परीक्षा में भी शामिल हो रही हैं। सिद्धिका की मां बबिता अग्रवाल और पिता रवि अग्रवाल भी बेटी के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि...