एसएसएफ के जवान की हार्ट अटैक से मौत
अयोध्या, सितम्बर 25 -- एसएसएफ के जवान की हार्ट अटैक से मौत अयोध्या। एसएसएफ जवान अमित यादव (30) पुत्र अर्जुन यादव की गुरुवार रात अचानक तबियत खराब होने के बाद मौत हो गई। हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। अमित की मूल पोस्टिंग गोंडा जनपद में थी, वर्तमान में उनकी ड्यूटी रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में लगी थी। उनके पिता ने उन्हें गुरुवार की रात भर्ती कराया था। सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने उनका शव लेकर पैतृक गांव मुगीसपुर, थाना तारुन पंहुचाया। पुलिस महकमे ने भी जवान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: प्रयागराज में इलाज के दौरान उपनिरीक्षक सूरजपाल का निधन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.