एसएसएफ की नई बटालियन के जिम्मे होंगे कोर्ट-मेट्रो और पावर हाउस
कानपुर, मई 29 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल की नई बटालियन के जिम्मे अब कानपुर समेत पूरे मंडल की कोर्ट, मेट्रो और पनकी पावर हाउस की सुरक्षा होगी। इसके लिए कानपुर में विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) की 9वीं वाहिनी का कार्यालय खोला जाएगा। पुलिस उपमहानिरीक्षक उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल ने जिला प्रशासन से 35 एकड़ से अधिक जमीन मांगी है। गोपालपुर में दो हेक्टेयर जमीन मिल चुकी है। स्थापना के बाद 978 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। वर्तमान समय में कानपुर कोर्ट की सुरक्षा में 133 और कानपुर मेट्रो की सुरक्षा में 247 सुरक्षाकर्मी तीसरी वाहिनी विशेष सुरक्षा बल प्रयागराज के लगे हैं। भविष्य को देखते हुए कानपुर में 9वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल की स्थापना होनी है। आवासीय और अनावासीय भवनों का निर्माण भी होना है। अभी तक सदर तहसील के गोपालपुर में दो हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.