धनबाद, अक्टूबर 8 -- धनबाद। एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय में बीएड सत्र-2026-28 की छात्राओं के लिए बुधवार को परिचय सत्र हुआ। प्रोफेसर इंचार्ज बिमल मिंज ने कहा कि अनुशासन व शिक्षकों के मार्गदर्शन से छात्राएं अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर पाएंगी। विभागाध्यक्ष सुजाता मिश्रा ने बीएड विभाग के मिशन, लक्ष्य, सिलेबस व कक्षाओं के सफल संचालन के संबंध में जानकारी दी। प्राचार्य डॉ शर्मिला रानी ने अनुशासन का पालन करने की बात कही। संचालन छात्रा स्नेहा शाह ने किया। मौके पर प्रतिमा मिश्रा, डॉ कल्याणी कुमारी, जोशी पूनम किंडो, शिल्पी, नूतन कुमारी समेत अन्य मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...