एसएसआई ने ब्लैकमेल कर एसआई से हड़पे 70 हजार
लखनऊ, अगस्त 7 -- लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट के दुबग्गा डिपो में तैनात चेकिंग कार्मिक (एसआई) ने वरिष्ठ केन्द्र प्रभारी (एसएसआई) पर 70 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सिटी बस में नौ बिना टिकट यात्री पकड़े जाने के बाद अनुशासनिक कार्रवाई की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। इस मामले में 29 दिसंबर 2025 को शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित कार्मिक ने दोबारा लिखित शिकायत करके न्याय की गुहार लगाई है। दरअसल, आउससोर्स केंद्र प्रभारी सिद्धेश्वर सिंह ने चेकिंग कार्मिक दिलीप कुमार से स्पष्टीकरण निरस्त कराने और अनुशासनिक कार्रवाई नहीं होने के एवज में ब्लैकमेल करके 70 हजार रुपये नगद लिए थे। मामले की शिकायत तत्कालीन एमडी आरके त्रिपाठी से की गई। उस शिकायती पत्र पर दिसंबर 2025 में दुबग्गा डिपो के एआरएम से जवाब मांगा गया था। सात माह गुजरने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.