कौशाम्बी, मई 25 -- सैनी स्थित एसएवी इंगलिश मीडियम स्कूल में सोमवार को विद्यालय के प्रबंधक एवं पूर्व विधायक उदयभान करवरिया का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समर कैंप का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे। समर कैंप के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रबंधक उदयभान करवरिया किसी कारणवश कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने विद्यार्थियों के लिए भेजे संदेश में कहा कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को मनोरंजन के साथ ज्ञानवर्धक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। यह भी पढ़ें- समर कैंप में बच्चों ने मचाया धमाल उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता और आत्मविश...