मुरादाबाद, सितम्बर 16 -- एसएल एजुकेशन इंस्टीट्यूट में नॉलेज तथा इनोवेशन विषय पर मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रधानाचार्या डॉक्टर शशी चंद्रा के निर्देशानुसार सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का आरंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर कर्नल योगेश चंद्रा तथा निर्णायक दल में प्रोफेसर योगेंबर सिंह, डॉक्टर सचिन सक्सेना, भौतिक विज्ञान विभाग, केजीके महाविद्यालय शामिल रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सीबीएसई द्वारा निर्देशित '' अनेकता में एकता'' थीम के अंतर्गत अरुणाचल प्रदेश का लोक नृत्य रहा। मॉडल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विज्ञान तथा सामाजिक विज्ञान विषय के अंतर्गत भिन्न-भिन्न वर्किंग तथा नॉन-वर्किंग मॉडल को प्रस्तुत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...