रांची, जुलाई 15 -- रांची। राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) झारखंड और पेंशन फंड विनियामक व विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के सहयोग से शुक्रवार को बरियातू के एक निजी होटल में 'एनपीएस संचय आउटरीच कार्यक्रम' आयोजित होगा। उद्देश्य असंगठित क्षेत्र, किसानों, एफपीओ और छोटे उद्यमियों को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) से जोड़ना है। कार्यक्रम में नाबार्ड, बैंकों और सरकारी विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। दूसरे सत्र में सीएससी संचालकों को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...