बेगुसराय, जनवरी 23 -- बरौनी। रेल प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद ट्रेन के एसएलआर कोच में आज भी रेल यात्री सफर करने से परहेज नहीं कर रहे हैं। अकेले सफर करने की बात तो दूर, साइकिल के साथ भी लोग सफर कर रहे हैं। उनमें रेल प्रशासन का भय नहीं दिख रहा है। रेलवे के नियम के मुताबिक एसएलआर, पेंट्रीकार, महिला व विकलांगजन के कोच में अन्य यात्रियों द्वारा यात्रा करने पर जुर्माने का प्रावधान है। कार्रवाई के बावजूद आज भी ऐसे जिद्दी रेलयात्री हैं जो इस नियमों की रोज धज्जियां उड़ा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.