रुद्रपुर, अप्रैल 6 -- सितारगंज। एसएम पब्लिक स्कूल में सोमवार को छात्र संसद का गठन किया गया। इसमें लवी चौहान को हेड ब्वॉय और वंशिका बिष्ट को हेड गर्ल चुना गया। चमनप्रीत कौर, गुरमन सिंह, सेम राजपूत, सौरभ जोशी, अंजलि, रमेश जोशी, हमजा जाफरी, इष्टी राणा,मिस्बा बानो, प्रियांशी सिंह, हर्षिता कांडपाल, गरिमा बा राकोटी, अनन्या अग्रवाल, शगुन भारती, गुरमंजीत कौर सबीनौर, अर्शदीप कौर, प्रियांशी बोरा सहित सभी 22 छात्र-छात्राओं को नए सांसद सदस्य के रूप में खेल विभाग, सांस्कृतिक विभाग सहित अलग-अलग पदों की जिम्मेदारी दी गई। नवनिर्वाचित छात्र संसद को प्रबंधक भुवन चंद्र भट्ट ने शपथ दिलायी। यहां उप प्रबंधक हिमांशु खर्कवाल, प्रधानाचार्य डॉ.मनिंदर सिंह गुलाटी, सीसीए इंचार्ज सुरेश जोशी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...