जौनपुर, अप्रैल 1 -- मछलीशहर। नगर के सुजानगंज चौराहे पर स्थित एस एम पब्लिक स्कूल के सभागार में मंगलवार को छात्रों के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. पीके साहू ने कहा कि जीवन में बड़ी उपलब्धियों तक पहुंचने का सफर हमेशा नीचली कक्षाओं से शुरू होता है। विशिष्ट अतिथि, इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रोफेसर नमिता शाहू ने बच्चों के जीवन में माता-पिता की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षक बच्चों को मार्गदर्शन दे सकते हैं, लेकिन उनका सच्चा विकास माता-पिता के साथ जुड़ा होता है। कार्यक्रम में प्रत्येक कक्षा के छात्रों को उनकी उपस्थिति, कला और अन्य गतिविधियों में प्रदर्शन के आधार पर प्रोत्साहित किया गया और सम्मानित किया गया। संचालन प्रोफेसर साधना गुप्ता ने किया। इस मौके पर डॉ. मानिक चंद गुप्ता...