रुद्रपुर, मार्च 31 -- सितारगंज। एसएम पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया। एनसी से लेकर 9वीं व 11वीं के छात्र-छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित करते हुए प्रबंधक भुवन भट्ट ने टॉपर रहे छात्रों को पुरस्कृत किया। विद्यालय प्रबंध ने वर्ष भर सबसे अधिक उपस्थित होने वाले छात्र-छात्राओं तथा कक्षा में अनुशासित रहने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया। विद्यालय में अध्यनरत कक्षा पांचवी के छात्र युवराज भाट का कक्षा 6 के लिए नवोदय विद्यालय के लिए चयनित होने पर सम्मानित किया। यहां उप प्रबंधक हिमांशु खर्कवाल, प्रधानाचार्य डॉ. मनिंदर सिंह गुलाटी, उप प्रधानाचार्य टीएस जीना मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...