भागलपुर, मार्च 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। एसएम कॉलेज में 28 और 29 मार्च को 'भारतीय संस्कृति में लोक कलाओं का बदलता स्वरूप' विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर कॉलेज में तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। गुरुवार को सरकारी अवकाश के बावजूद प्राचार्या सह सेमिनार की कन्वेनर प्रो. निशा झा के नेतृत्व में शिक्षक और कर्मचारी देर शाम तक तैयारियों को मूर्त रूप देने में जुटे रहे। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाले इस बौद्धिक महाकुंभ में भारतीय संस्कृति, लोक गाथा, लोक गीत और लोक कलाओं पर वैश्वीकरण के प्रभाव जैसे विषयों पर चर्चा होगी। तैयारियों की समीक्षा के दौरान डॉ. मुकेश कुमार सिंह, डॉ. अनुराधा प्रसाद, डॉ. अंजू कुमारी, डॉ. मनोरमा सिंह, आयोजन सचिव डॉ. अमृता प्रियंवदा, डॉ. दीपक कुमार दिनकर सहित व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.