संभल, अप्रैल 15 -- संभल के इतिहास और सांप्रदायिक घटनाओं की पृष्ठभूमि पर बन रही फिल्म 'कल्कि संभल' की शूटिंग मंगलवार से शहर के एसएम कॉलेज परिसर में विधि-विधान के साथ शुरू हो गई। फिल्म को लेकर स्थानीय स्तर पर उत्सुकता का माहौल है, क्योंकि इसकी कहानी संभल में समय-समय पर हुए दंगों और उनके सामाजिक प्रभावों को दर्शाती है। फिल्म के निर्माता अमित जानी हैं, जो इससे पहले चर्चित फिल्म उदयपुर फाइल्स बना चुके हैं। निर्देशन भारत एस. श्रीनेत कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान निर्माता अमित जानी ने संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क को लेकर विवादित टिप्पणी भी की। उन्होंने कहा कि हमारे सेट पर उनकी कोई अहमियत नहीं है। इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। फिल्म की कहानी विशेष रूप से वर्ष 1978 और 24 नवंबर 2024 की घटनाओं पर केंद्रित...