एसएम कॉलेज में कैंसर जागरूकता शिविर, छात्राओं को मिली बचाव की जानकारी
भागलपुर, मई 14 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जीवन जागृति सोसाइटी द्वारा में एसएम कॉलेज के परीक्षा भवन में बुधवार को कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. प्रो. निशा झा के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में करीब 400 छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य वक्ता और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता झा ने बताया कि कैंसर जागरूकता का मुख्य उद्देश्य बीमारी की शुरुआती पहचान और भ्रांतियों को दूर करना है। उन्होंने विशेष रूप से दो प्रकार के कैंसर पर जोर दिया। उन्होंने स्तन के स्वयं परीक्षण की सलाह दी और बताया कि मैमोग्राफी से इसकी शीघ्र पहचान संभव है। वजन नियंत्रण और व्यायाम इसके बचाव के प्रभावी तरीके हैं।उन्होंने बताया कि अनियमित रक्तस्राव इसके शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। इसकी रोकथाम के लिए पैप स्मीयर जांच और एचपीवी टीकाकरण अनिवार्य है। कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.