संभल, नवम्बर 9 -- एसएम इंटर कॉलेज में शनिवार को विधिक सेवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून की जानकारी और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी होना आवश्यक है। इस अवसर पर आकाश शर्मा ने विद्यार्थियों को सदसमारित कानून के बारे में जानकारी दी और बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों की सहायता करना हर नागरिक का कर्तव्य है। ऐसा करने पर कानून उन्हें सुरक्षा प्रदान करता है। सत्यपाल ने बताया कि कानून की जानकारी मानव जीवन में कितनी महत्व है। कार्यक्रम में लोकेश यादव, ममता शर्मा, विनीता रानी, योगेश बाबू एवं मनोज कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.