सिद्धार्थ, मार्च 15 -- सोहना, हिन्दुस्तान संवाद। भनवापुर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय हथपरा में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्षों, सचिवों और प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को नवीन शिक्षण तकनीकों, नए नामांकन अभियान, विद्यालय प्रबंधन और नेतृत्व कौशल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।प्रशिक्षण का शुभारंभ बीईओ महेंद्र प्रसाद ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति और प्रधानाध्यापक विद्यालय के विकास की मुख्य धुरी होते हैं। यदि दोनों आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें तो शिक्षा व्यवस्था में सुधार संभव है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिभागियों को अपने दायित्वों को अधिक प्रभावी ढंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.