कौशाम्बी, मार्च 10 -- बीआरसी सरसवां में मंगलवार को विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेंद्र कुमार कुशवाहा के निर्देशन तथा खंड शिक्षा अधिकारी राजीव प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ प्रधानाध्यापक अमर सिंह (प्राथमिक विद्यालय धवाड़ा) एवं एसएमसी सदस्यों ने किया। प्रशिक्षण सत्र में संदर्भदाता राजू केसरवानी ने विद्यालय प्रबंध समिति की संरचना, गठन, कार्यकाल और जिम्मेदारियों पर विस्तार से जानकारी दी। संदर्भदाता आशुतोष सिंह ने विद्यालय विकास योजना, अभिभावकों की सहभागिता तथा सामुदायिक भागीदारी के महत्व पर विस्तृत चर्चा की। समापन सत्र में खंड शिक्षा अधिकारी राजीव प्रताप सिंह ने प्रतिभागियों को एसएमसी के बैंक खा...