साहिबगंज, अगस्त 11 -- मंडरो। प्रखंड संसाधन केंद्र, मिर्जाचौकी (मंडरो) की ओर से प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों का डाटा ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,साहिबगंज के पत्र के आलोक में विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया जा रहा है।विभागीय आदेश के अनुसार गठित नई समिति के सभी सदस्यों की सूचना ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर अपलोड किया जाना है।पत्र में सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक-सह-सचिव को निर्देश दिया गया है कि गठित विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों की सूचना पोर्टल पर दो दिनों के अंदर अपलोड करना सुनिश्चित करें।वहीं,प्रखंड ...