एसएमसी में लापरवाही के आरोप में शिक्षिका निलंबित
शामली, सितम्बर 21 -- शामली। खंड शिक्षा अधिकारी शामली की आख्या के आधार पर उच्च प्राथमिक विद्यालय सौंहजनी उमरपुर की इंचार्ज अध्यापिका शबनम कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। शिक्षिका पर विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के संचालन में लापरवाही बरतने समेत स्कूल चलो अभियान और साफ-सफाई अभियान से संबंधित दायित्वों का ठीक से निर्वहन नहीं करने के आरोप लगाए गए हैं। बता दे कि एसएमसी की बैठक पंजिका की जांच में सामने आया कि 28 नवंबर 2020 को विद्यालय प्रबंधन समिति का चयन किया गया था। इसमें क्रमांक 11 पर उमा को समिति का अध्यक्ष चुना गया था। आदेश में कहा गया है कि इसके बाद से अब तक उमा ही समिति की अध्यक्ष हैं और विभागीय नियमानुसार समिति अध्यक्ष में बदलाव नहीं किया गया। वहीं 30 अगस्त 2025 की एसएमसी बैठक में एजेंडा बिंदु दर्ज नहीं किए गए और क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.