धनबाद, अप्रैल 25 -- धनबाद। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने स्कूलों को विद्यालय प्रबंधन समिति की मासिक बैठक के संबंध में निर्देश जारी किया है। समिति के सदस्यों की मासिक बैठक प्रत्येक महीना 25 तारीख को निर्धारित है। मासिक बैठक में छात्रों का नामांकन व उपस्थिति, मासिक कार्ययोजना, एमडीएम की गुणवत्ता, मात्रा व स्वच्छता की जांच, पोक्सो एक्ट, बाल विवाह, बाल तस्करी, स्वास्थ्य समेत 10 बिंदुओं पर चर्चा करनी है। स्टेप बाई स्टेप कार्यवाही समेत अन्य जानकारी दी गई है। प्रत्येक महीना के लिए मासिक कार्ययोजना, चर्चा का विषय समेत अन्य निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- अब स्कूलों में होगा मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन कॉर्नर यह भी पढ़ें- स्कूलों में मेनू के अनुसार नियमित रूप से पौष्टिक मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराएं : निदेशक यह भी पढ़ें- स्कूलों में बनेगा मासिक ...