प्रयागराज, मार्च 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइंस स्थित सेंट मैरी कॉन्वेंट की प्रधानाचार्य सिस्टर लिसी का गुरुवार को साइबर अपराधियों ने मोबाइल फोन हैक कर ठगी करने का प्रयास किया। उनके परिचितों को फर्जी मैसेज भेजकर रुपये मांगे गए। हालांकि, इसकी जानकारी होते ही सिस्टर लिसी ने तत्काल साइबर सेल से संपर्क किया। साइबर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल ठीक कर ठगी से बचा लिया।सिस्टर लिसी के मोबाइल पर गुरुवार को कोरियर कंपनी का कर्मचारी बनकर अंजान व्यक्ति ने फोन किया। उसे पार्सल आने की बात कही और कंपनी के नंबर पर फोन करने की सलाह दी। उसके झांसे में आते ही मोबाइल हैक हो गया। इसके बार शातिर ठगों ने प्रधानाचार्य के मोबाइल में दर्ज परिचितों के मोबाइल पर उनके नाम से ही मैसेज भेजकर रुपये मांगना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होते ही प्रधानाचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.