प्रयागराज, मार्च 6 -- बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में विद्यालय प्रबंध समिति की मार्च महीने की मासिक बैठक विद्यालय परिसर में होगी। बैठक में वार्षिक परीक्षा 2025-26 की तैयारियों पर चर्चा के साथ नए सत्र 2026-27 के लिए एक अप्रैल से शुरू होने वाले नामांकन अभियान और आउट ऑफ स्कूल बच्चों पर विशेष चर्चा होगी। कंपोजिट ग्रांट के उपभोग, विद्यालय में साफ-सफाई एवं व्यवस्था सुधार के साथ निपुण प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा के निर्देश दिए गए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...