एसएमडी डिग्री कॉलेज में होगा एआई हैकाथान का आयोजन
कन्नौज, जून 18 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के युवाओं में नवाचार, तकनीकी कौशल और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से इस वर्ष सीएसजेएमयू-आईबीएम-बीओबी हेक्स-26 एआई हैकाथान का प्रथम चरण एसएमडी डिग्री कॉलेज, छिबरामऊ में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता का जोनल राउंड 25 से 31 जुलाई के बीच होगा, जबकि ग्रैंड फिनाले 12 और 13 अगस्त को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर परिसर में आयोजित किया जाएगा। सीडीसी निदेशक प्रो. राजेश कुमार द्विवेदी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, इस हैकाथान का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मक सोच, समस्या समाधान क्षमता और उद्यमशीलता की भावना को विकसित करना है। प्रतियोगिता में प्रतिभागी कृत्रिम बुद्धिमत्ता और अन्य उभरती तकनीकों की मदद से वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.