देहरादून, अप्रैल 17 -- हरिद्वार। एसएमजेएन (पीजी) कॉलेज में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) के अध्ययन केंद्र पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु 'दीक्षारम्भ कार्यक्रम' आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. बृजेश बनकोटी, प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा, डॉ. संजय माहेश्वरी, डॉ. शिव कुमार चौहान एवं डॉ. अजय पाठक ने दीप जलाकर किया। डॉ. चौहान ने मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अध्ययन केंद्र को छात्र सहायता व नवाचार का केंद्र बनाने की बात कही। डॉ. बनकोटी ने अनुशासन व स्वाध्याय को सफलता की कुंजी बताया। डॉ. पाठक ने यूओयू को समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण बताया। प्राचार्य प्रो. बत्रा ने कहा कि यूओयू केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण पर भी बल दे रहा है। यह भी पढ़ें- चारों पर...