हरिद्वार, फरवरी 26 -- एसएमजेएन पीजी कॉलेज में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) का अध्ययन केंद्र खोलने की प्रक्रिया तेज हो गई है। विश्वविद्यालय की निरीक्षण समिति ने कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर आधारभूत सुविधाओं व शैक्षणिक व्यवस्थाओं पर संतोष जताया है। प्रो. एमएम जोशी की अध्यक्षता में पहुंचे दल ने पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, कंप्यूटर कक्ष और कक्षाओं का गहन अवलोकन किया। साथ ही शिक्षण व प्रशासनिक कार्यों के लिए उपलब्ध मानव संसाधन और आवश्यक अभिलेखों का भी सत्यापन किया। समिति ने प्रस्तावित अध्ययन केंद्र को शीघ्र स्वीकृति देने के संकेत दिए हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील बत्रा ने कहा कि कॉलेज परिसर में केंद्र खुलने से स्थानीय छात्रों और कामकाजी युवाओं को बड़ा लाभ मिलेगा। दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अब उच्च शिक्षा के लिए अन्य शह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.