बोकारो, मई 3 -- चास, प्रतिनिधि। चास प्रखंड के बिजुलिया पंचायत में एसएमजी हाई स्कूल बिजुलिया में चहारदीवारी निर्माण कार्य को मुखिया बासुदेव रजवार ने नारियल फोड़कर चालू कराया। 15 वित्त आयोग मद से ढाई लाख रुपया स्कूल की सुरक्षा को लेकर बाउड्री निर्माण पर खर्च होगा। इस बाबत मुखिया बासूदेव रजवार ने कहा कि पंचायत की सबसे बडी स्कूल में से एक है। 15 सौ से अधिक विद्यार्थी स्कूल में अध्यनरत है। विभिन्न सरकारी परीक्षाओं को लेकर भी यहां केन्द्र होता है। जिसमें बाउड्री नही होने से स्कूल की सुरक्षा सहित जमीन अतिक्रमण होने से भी इंकार नही किया जा सकता है। मुखिया ने बताया कि स्कूल में चहारदीवारी निर्माण की जरूरत थी। यह भी पढ़ें- एसएमजी हाई स्कूल बिजुलिया में चाहरदिवारी निर्माण कार्य को मिली मंजूरी इस दौरान मुखिया ने संवेदक को प्राक्कलन के अनुसार कार्य कर...