इटावा औरैया, जून 13 -- इटावा। विवेकानन्द इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी में बीसीए के षष्ट्म सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर अपने शानदार परीक्षा परिणाम से श्रेष्ठता साबित की है। संस्था के डायरेक्टर डा. उमा शंकर शर्मा एवं प्राचार्य ने बताया कि सीएसजेएमयू कानपुर द्वारा घोषित बीसीए के षष्ट्म सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम इस बार भी शत्-प्रतिशत रहा है। बीसीए षष्ट्म सेमेस्टर में यश कुमार ने 93.83 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, आयुश भार्गव एवं लव यश सिंह ने 92.33 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, अंशिका राजावत ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय, गुनगुन जैन, सक्षम, आदित्या एवं रुद्राक्ष शर्मा ने संयुक्त रुप से 91.83 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ, कार्तिकेय ने 91.66 प्रतिशत अंकों के साथ पंचम् स्थान प्राप्त किया है। सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्...