बोकारो, अप्रैल 3 -- बोकारो इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 व सीसीएस विभाग ने मार्च 2026 में 3,45,608 टन क्रूड स्टील का उत्पादन कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मार्च माह के लिए निर्धारित 3,45,000 टन के लक्ष्य को पार करते हुए विभाग ने अपनी स्थापना के बाद से अब तक का सर्वाधिक मासिक उत्पादन दर्ज किया है। यह उपलब्धि विभाग की परिचालन दक्षता और कार्मिकों के उत्कृष्ट तालमेल का परिणाम है। उत्पादन के इस ऐतिहासिक शिखर तक पहुंचने के क्रम में विभाग ने कई अन्य श्रेणियों में भी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त किए हैं। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कुल 62 दिन ऐसे रहे जब प्रतिदिन 40 से अधिक हीट का उत्पादन किया गया, जो विभाग के इतिहास में एक नया कीर्तिमान है। इसके अतिरिक्त, वर्तमान वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 9,74,129 टन का उत्पादन किसी भी वित्त वर्ष की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.