पटना, जनवरी 16 -- साइबर बदमाशों ने कंकड़बाग इलाके के एक युवक के खाते से दो बार में 86 हजार की निकासी कर ली। पीड़ित ने इसकी शिकायत कंकड़बाग थाने में की है। पीड़ित के मोबाइल पर दोस्त के नंबर से वाट्सएप मैसेज आया, जिसमें सहायता के रूप में पैसे की मांग की गई। पीड़ित ने बगैर मित्र से बातचीत की एक बार में 48 हजार और दूसरी बार में 38 हजार भेज दिए। बाद में पता चला कि मित्र का मोबाइल नंबर साइबर बदमाशों ने हैक कर लिया था। जालसाजों ने इस तरह से ठगी की घटना को अंजाम दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.