देवघर, अप्रैल 22 -- पालोजोरी, प्रतिनिधि। विभाग द्वारा बार-बार निर्देश दिए जाने के बाद भी प्रखंड के कई स्कूल अभी एमडीएम से संबंधित एसएमएस करने में लापरवाही कर रहे हैं। इसको लेकर प्रभारी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा ने पालोजोरी के 2 स्कूलों के संयोजकों से स्पष्टीकरण मांगा है और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की हिदायत दी है। इस संबंध में बीईईओ अमिताभ झा ने बताया कि उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय ताराबाद कोल टोला व यूपीएससी चीरा पाड़ा के संयोजकों द्वारा 17 व 20 अप्रैल को एमडीएम के मॉनिटरिंग से संबंधित एसएमएस नहीं किया था। स्कूल संयोजकों द्वारा ऐसा करना कार्य के प्रति उदासीनता लापरवाही व मनमानी तरीकों को दर्शाता है। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों-शिक्षकों की ऑनलाइन दर्ज करें उपस्थिति बीईईओ ने अपने कार्यालय के पत्र के माध्यम स...