गया, जनवरी 31 -- स्थानीय एसएमएससी कॉलेज परिसर में शनिवार को आयोजित एक समारोह में सेवानिवृत होने वाले पूर्व प्राचार्य और वनस्पति विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो नागेंद्र प्रसाद सिंह का फेयरवेल किया गया। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो (डॉ) दिनेश प्रसाद सिन्हा ने कहा कि प्रो. नागेंद्र प्रसाद सिंह का जीवन एक आदर्श शिक्षक के रूप में बीता है। शिक्षा जगत में उनके कार्यों और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इससे पूर्व प्राचार्य ने शाल और पुष्प गुच्छ देकर उन्हें सम्मानित भी किया। इस मौके पर कालेज कर्मियों ने भी उनके साथ बिताए गए दिनों की यादें साझा की। कॉलेज से रिटायर हो रहे प्रोफेसर नगेंद्र ने कहा कि इस कॉलेज में उन्होंने विद्यार्थी, अध्यापक, बर्सर और प्राचार्य के रूप में समय बिताया है कॉलेज के कण कण से उन्हें प्यार है। उन्होंने कॉलेज के युवा एवं नए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.