एसएबी परिसर में दौड़ का आयोजन
रुद्रपुर, अगस्त 14 -- सितारगंज। 57वीं वाहिनी मुख्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत दौड़ का आयोजन किया गया। कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। इसमें वाहिनी के अधिकारियों, कार्मिकों के साथ ग्रामीणों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कमांडेंट उदावत ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य जवानों और नागरिकों में देशभक्ति की भावना विकसित करना, तिरंगे के प्रति भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाना और ध्वज के सम्मान एवं गरिमा को बनाए रखना है। इसके साथ ही राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना और स्वतंत्रता दिवस पर हर नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करना भी अभियान का उद्देश्य है। इस दौरान उप कमांडेंट दीपक सिंह जायडा, उप कमांडेंट निहारिका प्रियदर्शिनी राय और उप कमांडेंट अनिल कुमार यादव मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: हर घर तिरंगा अभियान जगाता है र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.