एसएफसी गोदाम में चावल की बोरियां
मुंगेर, सितम्बर 10 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किसानों से धान खरीदकर उसकी मिलिंग कराने के बाद राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) को कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) उपलब्ध कराने के बावजूद जिले के पैक्सों को अबतक करीब 30.37 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं मिल पाया है। राशि फंसे रहने से बैंक से ऋण लेकर धान खरीदने वाले पैक्सों की आर्थिक परेशानी बढ़ती जा रही है। ऋण की राशि पर ब्याज लगातार बढ़ रहा है। पैक्स अध्यक्षों का कहना है कि समय पर भुगतान नहीं होने से कार्यशील पूंजी प्रभावित हो रही है। इसका असर आगामी खरीफ विपणन वर्ष में धान खरीद की तैयारियों पर भी पड़ सकता है। एसएफसी सूत्रों के अनुसार विभाग से आवंटन नहीं मिलने के कारण भुगतान में विलंब हो रहा है। 54 पैक्सों ने 7396 किसानों से खरीदा धान: खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के 54 पैक्सों ने 7,396 किसानों से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.