आदित्यपुर, मार्च 22 -- गम्हरिया प्रखंड परिसर स्थित एसएफसी गोदाम में विगत 30 नवंबर को हुई आगजनी घटना की शनिवार को एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने जांच की। गोदाम सील रहने के कारण वे अंदर की वास्तविक स्थिति का जायजा नहीं ले सके। जांच के दौरान एसडीपीओ ने गोदाम परिसर में ही कुछ देर रुककर मुख्य प्रत्यक्षदर्शी सह कंप्यूटर ऑपरेटर अशोक शर्मा से एकांत में घटना के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने घटना की सटीक जानकारी जुटाने का प्रयास किया, हालांकि पूछताछ में किन बिंदुओं पर चर्चा हुई, इसकी जानकारी साझा नहीं की गई। मौके पर प्रभारी एजीएम सुनील कुमार चौधरी समेत अन्य संबंधित लोग भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.